फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Police Exam, Two Munna Bhai caught in Kanpur, both were trying to leak the paper, interrogation continues

UP Police Exam: कानपुर में पकड़े गए दो 'मुन्ना भाई', पेपर लिक करने की कोशिश में थे दोनों, पूछताछ जारी

Sat, 17 Feb 2024 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 02:39 PM IST
सार

Kanpur News: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों  पेपर लिक करने और पैसे लेकर भर्ती करने की कोशिश में थे।

विज्ञापन
UP Police Exam, Two Munna Bhai caught in Kanpur, both were trying to leak the paper, interrogation continues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने शुक्रवार रात को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर सिपाही भर्ती में पेपर लीक करने की कोशिश व पैसे लेकर लोगों को भर्ती करने के प्रयास का आरोप है। पकड़े गए युवक कानपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नौबस्ता व हनुमंत विहार के रहने वाले कुछ लोग सिपाही भर्ती की परीक्षा में पेपर लिक करवाने और पेपर सॉल्वर के माध्यम से परीक्षा में पास करवाने के लिए अभ्यर्थियों से पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर एसटीएफ न रात नौ बजे मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को योगेंद्र विहार स्थित कुशवाहा टेंट हाउस के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान योगेंद्र विहार खाडेपुर निवासी नितिन सिंह तोमर और जूही कला निवासी सार्थक सिंह यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

42 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद
 इन दोनों के पास से 42 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी बरामद हुई है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि 108 एम्बुलेंस चालक हंसराज यादव से संपर्क हुआ था। उन्होंने प्लान किया था कि वह मनगढ़ंत पेपर सेट कर अभ्यर्थियों को भेज देंगे।

दोनों को भेजा जेल, पूछताछ जारी
साथ ही, उनसे पेपर लीक करने के नाम पर मोती रकम वसूल लेंगे। एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को हनुमंत विहार पुलिस के हवाले कर दिया है। हनुमंत विहार पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed