फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police Arrested man threatening to BJP MLA Savitri Katheria

भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पुलिस बोली अविवाहित युवक सिरफिरा है

Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
up police Arrested man threatening to BJP MLA Savitri Katheria
भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया - फोटो : अमर उजाला
इटावा में भरथना विधायक सावित्री कठेरिया को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अविवाहित युवक मनबढ़ (सिरफिरा) है। उसके पास से बरामद मोबाइल में कई प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक व सांसदों के फोन नंबर दर्ज मिले हैं। जिस सिम का इस्तेमाल कर विधायक को धमकी दी गई थी, वह किसी और के नाम पर है।
विज्ञापन


16 सितंबर को चकरनगर थाना परिसर में मौजूद भरथना विधायक सावित्री कठेरिया को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। शुक्रवार को एसएसपी ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच व चकरनगर थाना पुलिस की टीमें बनाकर इस काम लगाई थी। सर्विलांस की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश के भिंड जिला के थाना रोन के गांव रायपुरा निवासी मटरू उर्फ सुंदरम ओझा पुत्र केशव ओझा को हनुमंतपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में धमकी देने की बात स्वीकार की है। उसके पास मिले मोबाइल में यूपी व एमपी के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, सांसद, विधायक व कई संभ्रांत व्यक्तियों के फोन नंबर दर्ज मिले हैं।

जिन्हें वह फोन करके अभद्रता करता रहा है। हालांकि उसके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी का गांव जिले के सहसों गांव से सटा हुआ है। लिहाजा उसने किसी तरह विधायक का नंबर भी हासिल कर लिया होगा। आरोपी अविवाहित और सिरफिरा प्रवृत्ति का है।

उसने किसी दूसरे की आईडी पर सिम हासिल किया था। कहा कि उसके गांव व क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आरोपी गांव की महिलाओं को भी फोन करके परेशान करता रहता था। एसएसपी ने कंचन विधायक के पुत्र होने की बात को भी झूठा व मनगढंत बताया, जो विधायक को फोन पर धमकी देते वक्त कहीं गई थी। उन्होंने इस खुलासे के लिए एएसपी क्राइम महेश अत्रि, स्वाट टीम प्रभारी सतेंद्र सिंह यादव व चकरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही के काम की प्रशंसा की। 

आज मुख्यमंत्री को बताएंगी प्रकरण
कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी ऑफिस पर लाए गए मटरू से भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने बात की। उसके बाद उन्होंने कहा कि इसका पूरा गैंग लग रहा। कहा कि पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक यह आरोपी फोन पर उन्हें धमकी देता रहा। विधायक ने दोहराया कि इसके पीछे जरूर कोई शह देने वाला है। इसके सभी साथी पकड़ में आने चाहिए। वह शनिवार को इटावा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मामले से अवगत कराएंगी। विधायक ने पुलिस कार्यशैली की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed