फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: pit made by illegal mining in Kannauj took the lives of two brothers, resentment among villagers

यूपी: कन्नौज में अवैध खनन से बने गड्ढे ने ली दो भाइयों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर लगाया जाम

Sat, 07 Aug 2021 04:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
UP: pit made by illegal mining in Kannauj took the lives of two brothers, resentment among villagers
घटना के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
कन्नौज के तालग्राम थाने के त्योर कालोनी के पास अवैध खनन के गड्ढे में डूबे दोनों भाई के शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर रख कर शनिवार को दो बजे जाम लगा कर हंगामा काटा। मौके पर एसडीएम और तहसीलदार पुलिस फोर्स मौके पर है।
विज्ञापन


कन्नौज के तालग्राम इलाके के त्यौर गांव में बीबी इंटर कालेज के पास अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई थी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी गुस्सा उतारा था। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण एसपी और डीएम को बुलाने पर अड़े थे। 
विज्ञापन

त्यौर नगरिया गांव निवासी करनलाल जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार दोपहर इनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार (20) इंटर कालेज के पास खनन से बने तालाबनुमा गड्ढे में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। पास ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे भाई आदेश उर्फ गोपी उर्फ बोबी (18) को बड़े भाई के डूबने की खबर मिली।

वह भाग कर मौके पर पहुंचा। भाई को बचाने के लिए तालाब में कूद गया। इससे वह भी डूब गया। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए। गोताखोर रामू और रामनरेश सिसोदिया ने करीब एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल दोनों को सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाइयों की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया। अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। जाम खुलवाने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खरीखोटी भी सुनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed