{"_id":"610d713d8ebc3e311e5671d0","slug":"up-pit-made-by-illegal-mining-in-kannauj-took-the-lives-of-two-brothers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कन्नौज में अवैध खनन से बने गड्ढे ने ले ली दो भाइयों की जान, बड़े भाई को बचाने में छोटा भी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कन्नौज में अवैध खनन से बने गड्ढे ने ले ली दो भाइयों की जान, बड़े भाई को बचाने में छोटा भी डूबा
Fri, 06 Aug 2021 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तालग्राम इलाके के त्यौर गांव में बीबी इंटर कालेज के पास अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी गुस्सा उतारा। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण एसपी और डीएम को बुलाने पर अड़े हैं।
त्यौर नगरिया गांव निवासी करनलाल जाटव मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार दोपहर इनका बड़ा बेटा प्रदीप कुमार (20) इंटर कालेज के पास खनन से बने तालाबनुमा गड्ढे में नहाने गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।

पास ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे भाई आदेश उर्फ गोपी उर्फ बोबी (18) को बड़े भाई के डूबने की खबर मिली। वह भाग कर मौके पर पहुंचा। भाई को बचाने के लिए तालाब में कूद गया। इससे वह भी डूब गया। जानकारी पर परिवार के लोग पहुंच गए।
गोताखोर रामू और रामनरेश सिसोदिया ने करीब एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल दोनों को सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाइयों की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग जाम कर दिया।
अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। जाम खुलवाने का प्रयास करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को खरीखोटी भी सुनाई।