{"_id":"5f8010718ebc3e9bf462257f","slug":"up-petrol-tanker-overturned-after-truck-collision-in-kanpur-people-looted-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में ट्रक से टकरा कर पलटा पेट्रोल टैंकर, लोगों ने बाल्टी लगा लूटा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में ट्रक से टकरा कर पलटा पेट्रोल टैंकर, लोगों ने बाल्टी लगा लूटा पेट्रोल
Fri, 09 Oct 2020 12:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल भरने के लिए लगी बाल्टी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा फ्लाई ओवर पर सुबह दस बजे करीब भौंती से चकेरी की ओर जा रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइड फांद कर दूसरी लेन पर भौंती की ओर जा रहे ट्रक से टकरा कर पलट गया। घटना में टैंकर सवार चालक समेत दो घायल हो गए। टैंकर क्षतिग्रस्त होने से पेट्रोल सड़क पर फैल गया।
नलियों में बह रहे पेट्रोल को भरने के लिए आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। पुलिस ने घटना स्थल से 200 मीटर तक बैरिकेडिंग करा कर लोगों को पेट्रोल भरने से रोका। हादसे में टैंकर चालक नौबस्ता निवासी मनोज मिश्रा और खलासी विपिन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी तुरंत ही टैंकर पर फोम डाल कर उसे ठंडा बनाए रखने की कोशिश करने लगे। इधर हाईवे की वाटर ड्रेनेज नाली से पेट्रोल बहने पर लोगों की भीड़ डिब्बा, बोतल बाल्टी लेकर भरने में जुट गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे की दोनों लेन पर यातायात पूरी तरह से ठहर गया। जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक टैंकर भारत पेट्रोलियम के भौंती डिपो से 12 हजार लीटर पेट्रोल लेकर बारादेवी के ऑटोफिल पंप जा रहा था।