फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Oxygen tube came out on breaker in Chitrakoot, family was carrying ambulance to Prayagraj, newborn died

यूपी: चित्रकूट में ब्रेकर पर ऑक्सीजन नली निकली, एंबुलेंस पर परिजन ले जा रहे थे प्रयागराज, नवजात की मौत

Fri, 11 Dec 2020 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Dec 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Oxygen tube came out on breaker in Chitrakoot, family was carrying ambulance to Prayagraj, newborn died
चित्रकूट जिला अस्पताल पहुंची एंबुलेंस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एंबुलेंस पर बांदा से प्रयागराज ले जा रहे नवजात की ब्रेकर पर ऑक्सीजन नली निकलने से मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया वहीं एंबुलेंस स्टाफ ने इसे गलत बताया। बांदा के बबेरू निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि छोटे भाई राजबहादुर की पत्नी कोमल को शुक्रवार की सुबह प्रसव दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


प्रसव के बाद नवजात की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बांदा अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर को फिर डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को प्रयागराज रेफर कर दिया। बच्चे को ऑक्सीजन नली लगी थी। रास्ते में ब्रेकर पड़ने पर गाड़ी उछली तो वह निकल गई। परिजनों ने कई बार एंबुलेंस स्टाफ से ऑक्सीजन नली लगाने को कहा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चे को चित्रकूट जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने को कहा। यहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बांदा मेें इसकी शिकायत करने की बात कही। बाद में बच्चे का शव लेकर परिजन उसी एंबुलेंस से बांदा लौट गए। उधर, एंबुलेंस के ईएमटी प्रेमप्रकाश ने बताया कि नवजात को एंबुबैग लगा था। रास्ते में वह निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बिना किसी डॉक्टर के सही तरीके से लगाना संभव नहीं होता खासकर नवजात के साथ। ऐसे में एंबुलेंस जल्दी से जिला अस्पताल चित्रकूट लाए थे ताकि इसे सही करा सके। वाहन में पर्याप्त ऑक्सीजन थी। बांदा में एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर उमेश द्विवेदी ने बताया कि हर वाहन में पर्याप्त आक्सीजन रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed