फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Now two corona positive woman ran away from Kanshi Ram

यूपी: अब कांशीराम से दो कोरोना पॉजिटिव संवासिनी भागीं, पुलिस ने दोनों को कानपुर सेंट्रल के पास से पकड़ा

Fri, 26 Jun 2020 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Jun 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
UP: Now two corona positive woman ran away from Kanshi Ram
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी स्थित क्वारंटीन सेंटर के बाद अब कांशीराम अस्पताल (कोविड लेवल टू ) में भर्ती दो संवासिनी गुरुवार देर रात अस्पताल के वार्ड से भाग गईं। पता चलने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को कानपुर सेंट्रल के पास से पकड़ा।
विज्ञापन


उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन मामले को छिपाने में लगा रहा। जिले में 57 संवासिनियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। जिनमें से 36 संवासिनी कांशीराम अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार देर रात अस्पताल के वार्ड में भर्ती 18 वर्षीय और 20 वर्षीय युवती भाग निकलीं।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब अस्पताल के स्टॉफ को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन की जानकारी पर आलाधिकारी और पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद शुक्त्रस्वार तड़के दोनों संवासिनियां कानपुर सेंट्रल के पास मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके पांडेय ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं हैं, उनके यहां भर्ती संवासिनियों की संख्या पूरी है। वहीं, चकेरी इंस्पेक्टर आरके गुप्ता का कहना है कि दोनों संवासिनी देर रात भाग गईं थीं। उन्हें तलाशकर वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed