फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News, Now admission will be available through International Olympiad in IIT Kanpur

UP: आईआईटी कानपुर में अब इंटरनेशनल ओलंपियाड से भी मिलेगा प्रवेश, देश का पहला संस्थान जो इस नियम को करेगा लागू

Tue, 09 Jan 2024 09:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jan 2024 09:44 AM IST
सार

Kanpur News: डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर प्रो. शलभ का कहना है कि इस प्रस्ताव को सीनेट से मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी भी कई बिंदुओं को फाइनल करना बाकी है। मसलन ओलंपियाड से दाखिले मिलेंगे, लेकिन यह 2024 या 2025 से होगा, अभी इस पर मुहर लगनी बाकी है।

विज्ञापन
UP News, Now admission will be available through International Olympiad in IIT Kanpur
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर से स्नातक करने का सपना देख रहे छात्रों को जेईई एडवांस के अलावा दाखिले का दूसरा विकल्प भी दिया जा रहा है। दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए आईआईटी कानपुर अब इंटरनेशनल ओलंपियाड के माध्यम से प्रवेश देगा। यह देश का पहला संस्थान होगा, जो इस प्रक्रिया को सभी विभागों में एक साथ लागू करेगा। इस प्रस्ताव को सीनेट से मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन

हालांकि संस्थान इसे 2024 या 2025 सत्र से लागू करेगा, इस पर फैसला लेना बाकी है। आईआईटी कानपुर में अभी तक दाखिला जेईई एडवांस के आधार पर होता है। बीटेक के अलावा गणित, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री या अर्थशास्त्र विभाग के स्नातक कोर्स में भी जेईई एडवांस की रैंक के आधार पर प्रवेश मिलता है। नई शिक्षा नीति के चलते संस्थान ने छात्रों को इंटरनेशनल ओलंपियाड के माध्यम से दाखिला देने की तैयारी की है।

विज्ञापन

जेईई एडवांस से होने वाले प्रवेश की सीटों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
सभी विभागों में इसे लागू करने वाला आईआईटी कानपुर देश का पहला संस्थान होगा। इससे पहले आईआईटी मुंबई ने इसे केवल गणित विभाग के लिए लागू किया है। ओलंपियाड के माध्यम से होने वाले दाखिले के लिए सुपरन्यूमेरी के तहत सीटें रिजर्व की जाएंगी। इससे जेईई एडवांस से होने वाले प्रवेश की सीटों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कुछ बिंदुओं पर निर्णय अभी बाकी
डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर प्रो. शलभ का कहना है कि इस प्रस्ताव को सीनेट से मंजूरी मिल गई है, लेकिन अभी भी कई बिंदुओं को फाइनल करना बाकी है। मसलन ओलंपियाड से दाखिले मिलेंगे, लेकिन यह 2024 या 2025 से होगा, अभी इस पर मुहर लगनी बाकी है। साथ ही कौन से ओलंपियाड के माध्यम से दाखिला होना है, सीटों की संख्या कितनी रहेगी जैसे कई निर्णय अभी लेने हैं।

विज्ञापन

आईआईटी स्वायत्त संस्थान, खुद ले सकता निर्णय
आईआईटी कानपुर एक स्वायत्त संस्थान है, इस कारण दाखिले में बदलाव का निर्णय स्वयं ले सकता है। आईआईटी की सीनेट, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन करते हैं तथा प्रोफेसर सदस्य होते हैं, उनकी मंजूरी के बाद किसी प्रस्ताव को लागू किया जाता है।

क्या होता है ओलंपियाड
छात्रों की प्रतिभा को जांचने के लिए विषयवार ओलंपियाड होते हैं। कई संस्थाएं हैं जो ओलंपियाड कराकर छात्रों को सर्टिफिकेट देती हैं। 12वीं के छात्र भी अलग-अलग विषय के ओलंपियाड में हिस्सा लेते हैं। परीक्षा दो चरणों में होती है। पहले चरण में उत्तीर्ण छात्र दूसरे चरण में शामिल होते हैं। दूसरे चरण की परीक्षा के बाद ही छात्रों को नेशनल इंटरनेशनल रैंक दी जाती है। कुछ संस्थाएं तीसरे चरण की परीक्षाएं भी कराती हैं। नेशनल के टॉप-10 छात्रों को इंटरनेशनल के लिए चुना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed