फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised

UP News: आंचल खरबंदा की मौत का मामला, नहीं हुए हस्ताक्षर मिलान, खड़े हुए कई सवाल

Sat, 11 Jun 2022 06:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jun 2022 06:45 AM IST
सार

19 नवंबर, 2021 में अशोक नगर में कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा का शव फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में आंचल के परिजनों ने तीन दिन बाद एक नोट पुलिस को सौंपा था। दावा किया था वह आंचल ने लिखा। 

विज्ञापन
UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में एक अहम तथ्य सामने आया है। बरामद नोट पर किये गए हस्ताक्षर का सैंपल से मिलान नहीं हो सका है। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। अब पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि अशोक नगर निवासी मसाला कारोबारी सूर्यांश खरबंदा की पत्नी आंचल का शव 19 नवंबर की रात को घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था। 

विज्ञापन

आंचल के पिता ने सूर्यांश व उसकी मां निशा पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था। दो दिन पहले ही निशा को जमानत मिली है। विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। सूर्यांश के फूफा को भी जेल भेजा गया है। वारदात के बाद आंचल के परिजनों ने एक नोट पुलिस को सौंपा था। जिसमें आठ लोगों के नाम लिखे थे। जिनको आंचल की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया था। इसमें आंचल के हस्ताक्षर थे। 

विज्ञापन

UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने दावा किया था कि यह नोट आंचल ने लिखा है। इसके बाद पुलिस ने बैंक से आंचल के हस्ताक्षर का नमूना लिया। नोट व सैंपल दोनों जांच के लिए भेजे गए। जांच में सामने आया कि नोट पर किये गए हस्ताक्षर सैंपल से मैच नहीं कर रहे हैं। 

UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

हस्ताक्षर मैच न करना, बड़ा सवाल
मामले में कई अहम बाते हैं। जो नोट सामने आया था वह घटना स्थल पर बरामद नहीं हुआ था। एक दो दिन बाद आंचल के परिवार वालों ने उसे पुलिस को सौंपा था। उस पर तारीख भी नहीं पड़ी, तो यह भी कहना मुश्किल है कि यह कब लिखा गया था। हस्ताक्षर के मैच न करने से सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या नोट वाले हस्ताक्षर किसी और के हैं। अगर हां तो किसके हैं। यह सब अब आगे की जांच में सामने आ सकता है। मगर हैंडराइटिंग का मैच न करना केस पर असर डालेगा।

विज्ञापन

UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

फॉरेंसिंक में हुई थी खुदकुशी की पुष्टि
आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि के बाद हत्या की आशंका पूरी तरह से खत्म हो गई थी। फॉरेंसिक रिपोर्ट ने भी आंचल के खुदकुशी करने पर मुहर लगाई थी। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के अनुसार आंचल के शरीर पर एक भी चोट के निशान नहीं हैं। मौत की वजह हैंगिंग निकली है। हैंगिंग का ही निशान गले पर मिला। सलाइवा भी बाहर आई है। ये सभी साक्ष्य खुदकुशी के हैं। हत्या का कोई साक्ष्य नहीं है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने हत्या की आशंका को नकार दिया था। 

UP News, Aanchal Kharbanda's death case, signature did not match, many questions raised
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला
अशोक नगर में एक मसाला कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। शव देखकर पति और सास फरार हो गए थे। जब मृतका के परिजन वहां पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed