फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Neighbor boy raped innocent in Hardoi, sent accused to child care home

यूपी: हरदोई में मासूम के साथ पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ बाल संप्रेक्षण गृह भेजा

Thu, 26 Nov 2020 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Nov 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
UP: Neighbor boy raped innocent in Hardoi, sent accused to child care home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और सीओ बिलग्राम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोसी किशोर के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका बुधवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित गोड़ा/चौपाल में खेल रही थी। पड़ोस में ही रहने वाला एक किशोर (15) बहला फुसला कर उसे पास ही स्थित शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद घर आई बच्ची ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी बात बताई।  इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह और परिजन आरोपी लड़के के यहां शिकायत करने गए। इस पर आरोपी के परिजनों ने उसके व उसके परिजनों के साथ गालीगलौज की और जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एएसपी पूर्वी अनिल यादव व सीओ विशाल यादव मौके पर पहुंच गए और पीड़ित बालिका व परिजनों से घटना की जानकारी ली। माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है। आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed