फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: MP met the Sports Minister and handed over a letter

UP: खेल मंत्री से मिलकर सांसद ने सौंपा पत्र, बोले- सुविधा बढ़ेगी तभी मिलेंगे वन डे, टी-20 मैच

Sun, 06 Oct 2024 09:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Oct 2024 09:49 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रीन पार्क का ड्रेनेज सिस्टम, दर्शक क्षमता बढ़ाने के लिए सांसद रमेश अवस्थी खेल मंत्री से मिले और पत्र सौंपा। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि जल्द ही सरकार की ओर से कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
 

विज्ञापन
UP: MP met the Sports Minister and handed over a letter
खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र सौंपते सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीन पार्क स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने रविवार को महानगर आए प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री गिरीश चंद्र यादव से सर्किट हाउस में मुलाकात किया। सांसद ने खेल मंत्री को पत्र देते हुए बताया कि स्टेडियम के खराब ड्रेनेज सिस्टम की वजह से पिछले दिनों यहां हुए भारत-बाग्लादेश टेस्ट मैच में बाधा आई थी। मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही स्टेडियम को ठीक करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


सांसद ने बताया कि ग्रीन पार्क एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है। इसकी दर्शक क्षमता पूर्व में 45 हजार हुआ करती थी जो रखरखाव व समुचित व्यवस्था न होने कारण घटकर 20 हजार रह गई। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के मानकों के अनुसार बहुत कम है। कहा कि वर्तमान में लगभग 30 हजार सिटिंग क्षमता बढ़ाए जाने के लिए निर्माण की आवश्यकता है, जिससे दर्शक दीर्घा की क्षमता 50 हजार तक हो सके, तब जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार क्रिकेट मैच में वनडे आईपीएल टी 20 मैच आयोजित कराए जा सकेंगे। सांसद ने खेल मंत्री को बताया कि यहां बने मीडिया सेंटर का भी नवीनीकरण किए जाने के आवश्यकता है। इस बीच खेल मंत्री गिरीश यादव ग्रीनपार्क स्टेडियम जाकर परिसर में बन रहे छात्रावास का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed