फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Missing minor lovers found hanging from a noose on a jamun tree

UP: जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिले लापता नाबालिग प्रेमी युगल, डेढ़ वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Sat, 15 Mar 2025 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: लापता नाबालिग प्रेमी युगल का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। 13 मार्च की शाम पांच बजे से लापता होने की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
UP: Missing minor lovers found hanging from a noose on a jamun tree
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन से लापता नाबालिग प्रेमी युगल गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। खेत पर काम करने आए किसान ने शव लटकते देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर आए अधिकारियों ने जांच कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद दोनों के परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन



गांव का एक किसान शनिवार सुबह अपने खेत पर सरसों की फसल कटाने पहुंचा था। इसी बीच उनकी नजर पास खड़े जामुन के पेड़ पर पड़ी तो एक किशोर व एक किशोरी लटके मिले। उसने गांव के लोगाें के साथ पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से शव उतारे। मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने शिनाख्त की। थानाध्यक्ष रसूलाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनाें 13 मार्च की शाम पांच बजे से लापता थे। दोनों की उम्र 17 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
Trending Videos

किशोर का शव मफलर से और किशोरी का शव दुपट्टे से फंदे पर लटका था। प्रेमी युगल के शव फंदे पर मिलने की जानकारी पर सीओ राजीव सिरोही फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। किशोर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक दो भाईयों में छोटा था। कक्षा 11वीं का छात्र था। वहीं, किशोरी ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। चार बहनों में सबसे बड़ी थी। दोनों मृतकों के पिता खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से परिजनों में कोहराम है। सीओ राजीव सिरोही ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के हर बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग
घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों के बीच डेढ़ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों परिजनों से शादी कराने की जिद कर रहे थे। नाबालिग होने और अलग-अलग जाति का होने की वजह से परिजन तैयार नहीं थे। वहीं दोनों के लापता होने के बाद दोनों के परिजनों द्वारा पुलिस को गुमशुदगी को लेकर कोई जानकारी न दिया जाना भी सवाल खड़े करता रहा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें किसी भी पक्ष से गुमशुदगी की जानकारी नहीं दी गई।

 
विज्ञापन

दरोगा समेत ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला
घटनास्थल पर जांच करने गए चौकी इंचार्ज राम किशोर समेत कई ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे चौकी इंचार्ज समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने चौकी इंचार्ज को सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि घायल अन्य ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed