फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Missing daughter-in-law found, parents had lodged a report against in-laws on disappearance of daughter-in-law

यूपी: लापता बहू को ससुरालियों ने तलाशा, मायकेवालों ने बहू के गायब होने पर ससुरालवालों पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Fri, 24 Dec 2021 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

चुर्खी थाना क्षेत्र में इसी साल जनवरी माह में कानपुर देहात के राजपुर थानाक्षेत्र के अनवां गांव निवासी जबर सिंह ने अपनी शादीशुदा बेटी वंदना पत्नी लोकंद्र के ससुराल से गायब होने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
UP: Missing daughter-in-law found, parents had lodged a report against in-laws on disappearance of daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उरई में साल भर से लापता विवाहिता को पुलिस ने बरामद किया। महिला के गायब होने के मामले में उसके मायकेवालों ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी। जिस पर पुलिस ने ससुरालियों को जेल भेजा था। उन्हीं ससुरालियों ने जमानत पर छूटने के बाद पुलिस की मदद से महिला को बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे। बता दें कि चुर्खी थाना क्षेत्र में इसी साल जनवरी माह में कानपुर देहात के राजपुर थानाक्षेत्र के अनवां गांव निवासी जबर सिंह ने अपनी शादीशुदा बेटी वंदना पत्नी लोकंद्र के ससुराल से गायब होने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के अतर सिंह, गोली, रजनीश, रमेश, लोकेंद्र, खिल्लो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेजा था। जमानत पर बाहर आने पर ससुरालियों ने वंदना की खोजबीन की। उन्हें पता लगा कि वंदना कानपुर देहात के रनियां कस्बे में किसी के साथ रह रही है। ससुरालियों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार को रनियां में दबिश देकर विनोद कुमार के घर से वंदना को बरामद किया। वंदना को लेकर पुलिस चुर्खी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। ट्रेन से कानपुर स्टेशन पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात विनोद से हुई थी। तब से वह उसी के साथ रह रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला विनोद के साथ ही रहने की बात कह रही है। उसे मजिस्ट्रेटी बयान के लिए भेजा जाएगा। वहीं महिला के मिलने से सजा काट चुके ससुराली खुश नजर आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed