{"_id":"60468ca88ebc3ed4be2dbf23","slug":"up-mayawati-made-a-major-reshuffle-in-kanpur-division-to-win-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पंचायत चुनाव में जीत के लिए मायावती ने कानपुर मंडल में किया बड़ा फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पंचायत चुनाव में जीत के लिए मायावती ने कानपुर मंडल में किया बड़ा फेरबदल
Tue, 09 Mar 2021 02:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर ज्यादा से ज्यादा पार्टी के लोगों को जिताने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानपुर मंडल में मुख्य सेक्टर और सेक्टर प्रभारियों की संख्या दोगुनी कर दी है।
कानपुर मंडल में अभी तक मुख्य सेक्टर प्रभारी पांच थे, जो 10 कर दिए गए। इनकी जिम्मेदारी को पूरे मंडल के बजाए जिलों में बांट दी गई है। चार-चार मुख्य सेक्टर प्रभारियों को तीन-तीन जिले दिए गए हैं। बचे दो प्रभारियों को कानपुर जिला दिया गया है। बड़ा होने के नाते इस जिले में चार और मुख्य सेक्टर प्रभारियों को लगाया गया है।
इसी तरह से शहर में पांच सेक्टर प्रभारियों की जगह 10 सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी को विधानसभा वार चुनाव जिताने की भूमिका में रखा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से मुख्य सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों को जिला पंचायत और ब्लॉक स्तर पर सभी वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों का आवेदन भरकर मुख्यालय भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
कानपुर मंडल सेक्टर के मुख्य सेक्टर प्रभारी
- मुनकाद अली, बौद्ध प्रिय गौतम, नरेंद्र कुशवाहा व राजकुमार कप्तान मिलकर कानपुर नगर, फर्रुखाबाद व कन्नौज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- लालाराम अहिरवार, हेमंत प्रताप सिंह, प्रवेंद्र संखवार, संघप्रिय गौतम कानपुर देहात, औरैया व इटावा में पार्टी के काम कराएंगे।
- मंडल में कुछ और भी वरिष्ठ लोगों को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। दीप सिंह व देशराज त्यागी केवल कानपुर नगर में पार्टी का काम देखेंगे। शिवकुमार गौतम व सूर्य प्रताप सिंह जाटव फर्रुखाबाद देखेंगे। चंद्रभान दोहरे व अवनेश गौतम कन्नौज में, रामस्वरूप अटल व संजीव सचान देहात में, डॉ. जाकिर हुसैन व महेंद्र पाल दोहरे औरैया में, प्रदीप निगम व वीपी सिंह इटावा की जिम्मेदारी देखेंगे।