{"_id":"61c55fbd7057cc4a7105864b","slug":"up-lokayukt-team-caught-mom-red-handed-while-taking-bribe-of-one-lakh-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चित्रकूट में लोकायुक्त की टीम ने सीएमओ को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चित्रकूट में लोकायुक्त की टीम ने सीएमओ को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
Fri, 24 Dec 2021 11:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:49 AM IST
सार
चित्रकूट में लोकायुक्त की टीम ने सीएमओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। सीएमओ ने एक युवक को अनुकंपा नियुक्ति के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
नगर पंचायत अधिकारी कृष्ण पाल सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शुक्रवार सुबह लोकायुक्त ने नयागांव थाना क्षेत्र के सीएमओ नगर पंचायत कृष्णपाल सिंह के यहां छापा मारा और रंगे हाथों एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के मामले में रिश्वत लेने की बात सामने आ रही है। लोकायुक्त की टीम आरोपी सीएमओ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
स्थानीय अनिल तिवारी नामक युवक ने शिकायत की थी कि सीएमओ ने अनुकंपा नियुक्ति करने के बदले में एक लाख रुपये की मांग की थी। कई दिनों से उसे टरकाया जा रहा था।
विज्ञापन
आज सुबह योजनाबद्ध तरीके से सतना जिले से लोकायुक्त की टीम ने चित्रकूट में स्थित प्रमोद वन में सीएमओ के आवास पर छापेमारी की और रिश्वत के एक लाख रुपये के साथ उन्हें पकड़ लिया।
एक साल पहले अनिल तिवारी के पिता दयाशंकर तिवारी उर्फ लाला की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी। दयाशंकर तिवारी नगर परिषद चित्रकूट में टाइम कीपर के पद पर तैनात थे।