फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP Lok Sabha Election: Excited to conduct elections in scorching heat

Lok Sabha Election: भीषण गर्मी में चुनाव कराने का उत्साह, ईवीएम लेकर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Sun, 19 May 2024 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 May 2024 08:32 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान सोमवार को है। चित्रकूट में भीषण गर्मी में चुनाव कराने का उत्साह दिखा। ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election: Excited to conduct elections in scorching heat
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए शहर के चित्रकूट इंटर काॅलेज परिसर से 851 बूथों के लिए भीषण गर्मी में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बसों व अन्य साधनों से रवाना हुईं। ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को ईवीएम व अन्य कागजात लेने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। मंडलायुक्त व डीआईजी ने निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

विज्ञापन


बांदा-चित्रकूट सीट के लिए आज 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए रविवार को पोलिंग पार्टिया बूथों में रवाना हुईं। जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सुबह से ही कर्मचारी पहुंच गए। जहां अलग-अलग टेबुल बनाकर कर्मचारियों को ईवीएम व अन्य सामग्री सौंपी गई। तेज धूप होने के कारण कर्मचारी परेशान रहे। एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि 250 बसें व तीन 50 मिनी बसें रवाना हुई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया निरीक्षण
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल सीआईसी कॉलेज में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने 236 व 237 मानिकपुर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने बूथों मे लगे कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृृत पाल कौर, सदर एसडीएम सौरभ यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए ओआरएस बांटा
गर्मी से बचने के लिए कर्मचारियों व पुलिस के जवानों के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओआरएस बांटा गया। जिसमें कर्मचारी रोशन लाल, सुनील आदि ने ओआरएस बांटा। इसी के साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से शरबत भी बांटा गया। वहीं गर्मी से बचने के लिए रवानगी स्थल के बाहर गन्ने का रस व जूस भी कर्मचारियों ने पीकर अपनी व्यास बुझाई। इस मौके पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी पूरे समय तक मौजूद रहे।

 

महिला कर्मचारी नौनिहाल बच्चे लेकर पहुंची
पोलिंग पार्टी रवाना होने के पूर्व तक कई महिला कर्मचारी बच्चे लेकर पहुंची, जो किसी तरह से ड्यूटी से अपना नाम कटवाने की जुगाड़ में लगी रही। शिक्षक चांदनी ने बताया कि उसकी ड्यूटी राजापुर क्षेत्र के तीर धुमाई क्षेत्र में लगी है। शिक्षक हेमंती देवी ने बताया कि उसकी ड्यूटी बहिलपुरवा बूथ में लगी है। सात माह का बच्चा है। इसके बाद भी ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं अन्य कर्मचारी व शिक्षक भी ड्यूटी कटवाने के जुगाड़ में लगे रहे। एक कर्मचारी को बस से उतार दिया गया। उसने बताया कि बस में बैठे सुपरवाइजर ने बताया कि तुम्हारी ड्यूटी काट दी गई है। कई महिला कर्मचारियों को तो अधिकारियों के सामने हाथ जोडक़र विनती करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed