{"_id":"68d05e13efd954d59e0e921e","slug":"up-line-metro-tunnel-built-from-jhakarkati-to-kanpur-central-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1273670-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक बनी अप लाइन मेट्रो सुरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक बनी अप लाइन मेट्रो सुरंग
विज्ञापन
कानपुर। आजाद टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ने रविवार को झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक अप लाइन मेट्रो सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। साथ ही कॉरिडोर-1 में अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा हो गया। विद्यार्थी टीबीएम सेंट्रल तक डाउन लाइन सुरंग बना रही है, यह कार्य भी अंतिम चरण में है।
यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) के भूमिगत सेक्शन सेक्शन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। इसके साथ ही कानपुर सेंट्रल से झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत स्टेसन होते हुए नौबस्ता तक जाने का मार्ग खुल गया है।
आजाद टीबीएम ने झकरकटी से कानपुर सेंट्रल तक 950 मीटर लंबी अप लाइन सुरंग का निर्माण पूरा किया। इस सुरंग में ट्रैक बिछाने और सिस्टम इंस्टालेशन का कार्य किया जाएगा। आजाद और विद्यार्थी टीबीएम ने सबसे पहले कानपुर सेंट्रल से नयागंज के बीच 1.25 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई थी। इसके बाद इनका स्वदेशी कॉटन मिल के पास स्थित रैंप से लांच कर ट्रांसपोर्टनगर और झकरकटी होते हुए कानपुर सेंट्रल तक लगभग 2.40 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन में टनलिंग के लिए प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
कॉरिडोर-1 के भूमिगत स्टेशन
23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में 8.60 किलोमीटर भूमिगत सेक्शन है, इस सेक्शन में सात भूमिगत स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर) हैं। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि आजाद टीबीएम मशीन के कानपुर सेंट्रल पहुंचते ही कॉरिडोर-1 में अप लाइन सुरंग निर्माण पूरा हो गया। कॉरिडोर-1 के 8.60 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन में यह बड़ी उपलब्धि है।