फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Laborer hangs himself after quarreling with his wife, dies

UP: पत्नी से झगड़ कर ईंट भट्ठा पर मजदूर ने लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम

Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीतरगांव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
सार

यूपी के घाटमपुर में ईंट-भट्ठा पर मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मासूम बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP: Laborer hangs himself after quarreling with his wife, dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के बारीगांव स्थित ईंट-भट्ठा पर मंगलवार की रात मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर स्थित थाना जांजगीर चाम्पा के पेवमा गांव निवासी निवासी सुभेंद्र केवट (26) बारीगांव स्थित राजेंद्र सिंह के ईंट भट्ठा पर पत्नी संतोषी और तीन मासूम बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


चौकी भीतरगांव प्रभारी नवनीत सिंह चाहर ने बताया कि मंगलवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे के आसपास कच्चे ईंटों से बने आवास के अंदर कपड़े की रस्सी से फंदा लगा लिया। पत्नी के शोर मचाने पर अन्य साथियों ने उसे नीचे उतारकर भीतरगांव सीएचसी पहुंचे। चिकित्साधीक डाॅ. मनीष तिवारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद मासूम बच्चे और पत्नी संतोषी रो रोकर बेहाल रहीं। थाना प्रभारी साढ़ सुधीर सिंह ने बताया प्राथमिक जांच में पत्नी से विवाद कर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed