फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Kirana Seva Samiti Balika Vidyalaya Crowned Chess Champions

Kanpur News: शतरंज में यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय चैंपियन

Sun, 10 May 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
UP Kirana Seva Samiti Balika Vidyalaya Crowned Chess Champions
कानपुर। कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) की दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता में यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय 18 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन रहा। रतनलालनगर स्थित हरमिलाप मिशन स्कूल में शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में श्री राम पब्लिक स्कूल किदवईनगर 13 अंकों के साथ दूसरे और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्यामनगर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत बोर्ड प्रदर्शन में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल की सिमरन झा पहले, आर्मी पब्लिक स्कूल की रितिमा दूसरे, पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की अनन्या दुबे तीसरे, आर्चीज हायर सेकेंड्री स्कूल की अंशिका शुक्ला चौथे और दून इंटरनेशनल स्कूल की निवृत्ति मेहरोत्रा पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबलों के बाद परिणामों की घोषणा कानपुर शतरंज एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दिलीप श्रीवास्तव और चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा ने की। समापन समारोह में विद्यालय अध्यक्ष वेद प्रकाश भाटिया, चेयरमैन प्रेम अरोरा, प्रबंधक अमरजीत भाटिया, निदेशिका मीनू गोसाई और प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अर्चना ओबेरॉय, प्री-स्कूल हेडमिस्ट्रेस इच्छा सर्राफ, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed