फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Killing of a young man sleeping outside the house in a family dispute in Jalaun Kalpi

यूपी: जालौन के कालपी में पारिवारिक विवाद में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या, परिजनों में मचा हड़कंप

Fri, 20 Nov 2020 01:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
UP: Killing of a young man sleeping outside the house in a family dispute in Jalaun Kalpi
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम चबूतरा में गुरुवार की रात लगभग 12 बजे घर मे घुसकर 45 वर्षीय बाबू खां पुत्र कल्लू खां निवासी हाल मुकाम राम चबूतरा व मूल निवासी ग्राम निवाड़ी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक की बेटी के चिल्लाने पर हत्यारोपी भाग गए। हत्या में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक का परिवार में 18 बीघा जमीन के लिए विवाद चल रहा था। मृतक की तीन बेटियां हैं व वह कुरारा में ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस  मृतक के दो भाइयों को लेकर पूछताछ कर रही है। मौके से एक चाकू बरामद हुआ है। मृतक की कालपी में ससुराल भी थी व वह पिछले बीस वर्षों से कालपी में ही रह रहा था। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed