{"_id":"6684340d40f2ac9084099e01","slug":"up-katha-vachika-married-with-laddu-gopal-in-the-temple-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कथा वाचिका ने मंदिर में लड्डू गोपाल से रचाई शादी, मुंहबोले भाई ने किया कन्यादान, सात लाख के उपहार भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कथा वाचिका ने मंदिर में लड्डू गोपाल से रचाई शादी, मुंहबोले भाई ने किया कन्यादान, सात लाख के उपहार भी दिए
Tue, 02 Jul 2024 10:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:40 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में अनोखा मामला सामने आया है। कथा वाचिका ने मंदिर में लड्डू गोपाल से शादी रचा ली। मुंहबोले भाई ने कन्यादान किया।
विज्ञापन
लड्डू गोपाल से रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जनपद के छिबरामऊ निवासी एक कथा वाचिका कृष्ण भक्ति में कुछ ऐसी रम गईं कि उन्होंने लड्डू गोपाल से ही शादी रचा ली। मंगलवार को कछौना कस्बे के प्रसिद्ध लंगड़ेदास मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर कथा वाचिका ने शादी की रस्में पूरी कीं। इस दौरान कथा वाचिका के मुंहबोले भाई ने न सिर्फ सारी रस्में अदा कीं, बल्कि लगभग सात लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान भी कथा वाचिका को दिया।
छिबरामऊ निवासी राधा शास्त्री (24) कथा वाचिका हैं। राधा के मुताबिक वह पिछले लगभग सात वर्ष से कथा वाचन कर रही हैं। इससे नाराज होकर माता-पिता ने परिवार से अलग कर दिया था। इसी वर्ष फरवरी में वह भागवत कथा सुनाने के लिए कछौना कोतवाली क्षेत्र के महेश मढि़या गांव में आई थीं। इसी दौरान उन्हाेंने लंगड़ेदास मंदिर में दर्शन किए थे। राधा का कहना है कि तभी निर्णय लिया था कि लड्डू गोपाल के साथ इसी मंदिर में शादी करेंगी।

मंगलवार को विधि-विधान से पंडित महेश महाराज ने राधा शास्त्री और लड्डू गोपाल की शादी कराई। सात फेरे हुए तो मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी रस्में पूरी कराईं। राधा के मुंहबोले भाई संजीव यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे और कन्यादान किया। उपहार के तौर पर सात लाख रुपये के जेवर दिए। संजीव यादव छिबरामऊ के रहने वाले हैं और सेना में उनकी तैनाती श्रीनगर में है। संजीव ने दावा किया कि बहन को रहने के लिए कछौना में घर भी देंगे।