फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP-Jharkhand Ranji Trophy match shifted to Lucknow

Kanpur News: लखनऊ शिफ्ट हुआ यूपी-झारखंड रणजी मुकाबला

Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
UP-Jharkhand Ranji Trophy match shifted to Lucknow
कानपुर। रणजी ट्रॉफी के पहले चरण के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब प्रतियोगिता का दूसरा राउंड 22 जनवरी से शुरू होगा। एलीट ग्रुप-ए के तहत उत्तर प्रदेश का अगला मुकाबला झारखंड से होना है। यह मैच पहले तय कार्यक्रम के अनुसार मेरठ में खेला जाना था लेकिन लाइव प्रसारण की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन स्थल बदलकर लखनऊ कर दिया गया है।
विज्ञापन

यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि मौजूदा सत्र में ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में पहले ही तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके बाद शेष मैचों की मेजबानी मेरठ को सौंपी गई थी लेकिन प्रसारण संबंधी तकनीकी वजहों के चलते झारखंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला लखनऊ स्थानांतरित करना पड़ा। अंकतालिका पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश ने अब तक खेले गए पांच मैचों में एक जीत, तीन ड्रॉ और एक रद्द मुकाबले के आधार पर 16 अंक अर्जित किए हैं और टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है। ग्रुप में विदर्भ 24 अंकों के साथ शीर्ष पर, आंध्र प्रदेश 20 अंकों के साथ दूसरे और झारखंड 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश को अपने शेष दोनों लीग मुकाबलों में जीत दर्ज करना अनिवार्य होगा। टीम का अंतिम लीग मैच विदर्भ के खिलाफ नागपुर में खेला जाएगा। लखनऊ में झारखंड पर जीत यूपी की नॉकआउट की उम्मीदों को मजबूत करेगी, जबकि हार या ड्रॉ की स्थिति में अभियान थम सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed