फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: horrific road accident in Unnao, collision with Bolero, 3 killed including a girl

यूपी: उन्नाव में काल बनकर दौड़ी बोलेरो, मासूम सहित पांच की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Thu, 27 May 2021 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 08:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसे में मासूम समते पांच की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
UP: horrific road accident in Unnao, collision with Bolero, 3 killed including a girl
पांच लोगों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे जा घुसी बोलेरो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो दो बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मारकर खंती में पलट गई। हादसे में एक बाइक सवार पिता, पुत्र व पौत्र और दूसरी बाइक पर सवार युवक समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हादसे में जान गवां चुके मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम काजीपुर बंगर निवासी राकेश पाल (35) गुरुवार शाम अपने बीमार बेटे रितिक (5) को दवा दिलाने 65 वर्षीय पिता राजाराम पाल के साथ बाइक से कस्बा गया था। शाम सात बजे वह घर लौट रहा था।

तभी डाक बंगले के पास तेज रफ्तार बोलेरो राकेश समेत दो बाइकों व साइकिल सवार राकेश के भाई संदीप को टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे में पहली बाइक सवार राकेश, उसके पिता राजाराम पाल व पांच साल के बेटे रितिक और दूसरी बाइक सवार कस्बे के शास्त्री नगर निवासी अशीष कुमार कुरील (24) पुत्र कृष्णकुमार व उसके दूर के रिश्तेदार हरदोई के कोटेरवा मझरियां गांव निवासी सौरभ (25) पुत्र रवींद्र की मौत हो गई।

दूसरे रिश्तेदार हरदोई के एकसय्या गांव निवासी मोहित (26) व पहली बाइक सवार मृतक राकेश का भाई साइकिल सवार संदीप घायल हो गए। बोलेरो सवार बद्रीपुरवा निवासी 30 वर्षीय दीपक को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद बोलेरो चालक व अन्य लोग भाग निकले। एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सफीपुर बीनू सिंह मौके पर पहुंचीं। एसपी आनंद कुलकर्णी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed