फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up health minister said, No need to be afraid of coronavirus

यूपी: कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं, पीड़ित तेजी से हो रहे स्वस्थ: स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप

Mon, 16 Mar 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Mar 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
up health minister said, No need to be afraid of coronavirus
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
हरदोई में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इससे निपटने की तैयारी प्रदेश में 27 जनवरी से ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


रविवार को जिले की अलग-अलग न्यू पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण करने आए स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कोरोना वायरस पीड़ितों के कुल 84 मामले पूरे देश में सामने आए हैं, जिनमें से 13 उत्तर प्रदेश के हैं।
विज्ञापन


यूपी के सभी पीड़ित तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश के मेडिकल कालेजों और जिला अस्पतालों को मिलाकर करीब 1400 बेडों का इंतजाम कर आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ मेडिकल कालेज, अलीगढ़ मेडिकल कालेज और बनारस मेडिकल कालेज में सैंपलिंग केंद्र बन चुके हैं और जल्द ही गोरखपुर में भी सैंपलिंग केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस विदेश से आया है और इसलिए एहतियात बरती जा रही है।

नेपाल और उत्तर प्रदेश के 19 प्रवेश बिंदुओं (इंट्री प्वाइंट्स) पर चार-चार चिकित्सकों की टीम 24-24 घंटे के लिए तैनात कर रखी है। 14 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 18 हजार की स्क्रीनिंग हवाई अड्डों पर की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि मास्क और सेनेटाइजर की भी जरूरत नहीं है। सामान्य साबुन से भी हाथ धोकर इससे बचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में न तो एयरपोर्ट बंद किए गए हैं और न ही मॉल और बाजार।


मांग बढ़ने के कारण मास्क कम मिल रहे हैं। औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क अधिक मूल्य पर न बिकने दिए जाएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके रावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन, संडीला सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed