{"_id":"6ae650d000555355420374ec","slug":"up-gets-14-new-umpires-and-five-scorers-kanpur-news-c-362-1-ka11002-159893-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यूपी को मिले 14 नए अंपायर और पांच स्कोरर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यूपी को मिले 14 नए अंपायर और पांच स्कोरर
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से स्टेट पैनल के लिए आयोजित अंपायर और स्कोरर परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 14 अंपायर और पांच स्कोरर सफल घोषित किए गए। अंपायरिंग परीक्षा में हमीरपुर जिला क्रिकेट संघ के अर्पित पाठक ने सर्वाधिक 183 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कोरिंग परीक्षा में लखनऊ के अभिषेक गुप्ता 137 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।
यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने अंपायरिंग और स्कोरिंग परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह से नौ अगस्त तक बीसीसीआई के वरिष्ठ अंपायर अनिल चौधरी की मौजूदगी में अंपायर और स्कोरर की कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर को प्रायोगिक परीक्षा हुई जिसमें 23 अंपायर और 30 स्कोरर ने हिस्सा लिया था।
ये अंपायर हुए सफल
अर्पित पाठक और अख्तर अली (हमीरपुर), अमित सिंह, अशहर खालिद, कोमल होरा, लक्ष्य तिवारी, प्रतीक गुप्ता और रुद्र प्रताप सिंह (लखनऊ), दीपक सैनी (सहारनपुर), कुशाग्र त्रिपाठी, मोहम्मद मोहसिन सिद्दीकी और यशाग्र त्रिपाठी (गाजीपुर), मोहम्मद फैजान (बरेली) और मोहम्मद उमर (फैजाबाद)।
विज्ञापन
पांच स्कोरर भी सफल
अभिषेक गुप्ता, दिप्तेश सचान और ऋषभ रस्तोगी (लखनऊ), दीपक सचान (कानपुर) और प्रितेश सोनकर (प्रयागराज)।