{"_id":"675853399199061ae70ada77","slug":"up-former-president-kovind-reached-kanpur-welcomed-at-the-airport-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद: अधिकारियों से पूछा कब तक तैयार होगा सर्किट हाउस का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद: अधिकारियों से पूछा कब तक तैयार होगा सर्किट हाउस का नया भवन
Tue, 10 Dec 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:13 PM IST
सार
शहर में शुरू होने वाली नई परियोजनाओं रिंग रोड, एलिवेटेड ट्रैक की पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने जानकारी ली। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री असीम अरुण व अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी सविता कोविंद के साथ मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां तीन दिन के प्रवास पर आए हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार की ओर से उनका स्वागत मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने किया। उन्होंने अधिकारियों से शहर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। विशेष रूप से पूछा कि सर्किट हाउस का नया भवन कब तक बनकर तैयार होगा। शहर में कौन-कौन सी नई परियाेजनाएं शुरू हो रही हैं।
उन्हें बताया गया कि सर्किट हाउस के नए भवन का निर्माण आज से करीब साढ़े तीन साल पहले शुरू हुआ था, जो अभी पूरा नहीं हो पाया है। बजट समय से जारी नहीं होने की वजह से इसमें बिजली का काम रुका हुआ है। सर्किट हाउस के नए भवन में प्रेसीडेंसियल सूइट भी बनाया जाना है। पूर्व राष्ट्रपति ने मंडलायुक्त अमित गुप्ता और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से महानगर को खूबसूरत और सुविधाजनक बनाए जाने को लेकर भी चर्चा की। साथ ही पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शहर के यातायात को बेहतर बनाने के संबंध में बात की।
कोविंद एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद शाम करीब सात बजे काकादेव स्थित उजाला सिगनस में भर्ती अपने बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद के स्वास्थ्य का हालचाल लेने पहुंचे। प्यारेलाल डायबिटीज बढ़ने के चलते अस्वस्थ होने पर भर्ती हुए हैं। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति बुधवार को सुबह कुछ प्रमुख लोगों से सर्किट हाउस में मुलाकात के बाद अपने गांव परौंख जाएंगे। वहां से वह वापस सर्किट हाउस आएंगे।