फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: firing in Nikah ceremony in Kanpur, two injured, admitted to ursula hospital

यूपी: कानपुर में निकाह समारोह में गोली चली, दो को लगी, घायल उर्सला में भर्ती

Sat, 26 Dec 2020 04:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 26 Dec 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
UP: firing in Nikah ceremony in Kanpur, two injured, admitted to ursula hospital
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के जाजमऊ में एक निकाह में हिस्ट्रीशीटर और एक अन्य अपराधी के भाई के बीच विवाद होने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से गोली चला दी। दूसरे अपराधी के भाई और एक बच्चे के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उर्सला में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना संदिग्ध है। देर रात हिस्ट्रीशीटर के घर पर दबिश दी गई है। अनवरगंज निवासी अर्पित अली (22) जाजमऊ मोती नगर खलुआ में एक निकाह समारोह में गया था। वहीं पर कर्नलगंज का हिस्ट्रीशीटर सुखान नैनी भी आया था।
विज्ञापन


अर्पित अली का आरोप है कि देर रात जब वह समारोह से बाहर निकला तो सुखान भी उसके पीछे आ गया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसपर सुखान ने तमंचे से फायर झोंक दिया। अर्पित और पास में खड़े उबैद (12) के पैर में गोली लग गई। समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अर्पित अली भी अपराधी है। दोनों के बीच पुराना विवाद था। अगर गोली मारनी होती तो सुखान पैर पर गोली क्यों मारता। उबैद से पूछताछ के बाद हकीकत सामने आ जाएगी। सुखान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed