{"_id":"60e154d48ebc3ebf5409be1e","slug":"up-fire-breaks-out-in-delhi-bound-bus-on-agra-lucknow-expressway-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही बस मे लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही बस मे लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Sun, 04 Jul 2021 11:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:58 AM IST
सार
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात दिल्ली जा रही एक बस में आग लग गई। आग लगने से बस में कोहराम मच गया। सवारियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
धूं-धूं कर जलती बस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा के जसवंतनगर में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारियों से भरी दिल्ली जा रही प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता बस धूं धूं कर जलने लगी। बस में सवार सवारियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
शनिवार रात दो बजे के करीब एक प्राइवेट बस आरजे 27 पीबी 2957 हाईवे पर दिल्ली की ओर 60 सवारियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के निकट एक ढाबे के सामने से गुजरी तभी उसमें आग लग गई। अचानक लगी आग बढ़ते देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई।

ड्राइवर कंडक्टर बस से कूदकर फरार हो गए। सवारियों ने जल्दी-जल्दी बस में से कूदना फांदना शुरू किया। कोई खिड़की से कूदा तो कोई गेट से। जैसे-तैसे सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। कुछ एक को छोड़कर लगभग सभी सवारियों ने अपना सामान भी सुरक्षित निकाल लिया।
बस में लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह, एसआई नितेंद्र वशिष्ठ समेत पुलिस बल ने सभी सुरक्षित सवारियों को दूसरी बस से दिल्ली के लिए रवाना किया।
पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल मशीन से आग बुझाई गई लेकिन तब तक बस धूं-धूं कर जल चुकी थी। बताया गया है कि राजस्थान नंबर की यह प्राइवेट बस मदारीपुर से कानपुर होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। बस का एक टायर घर्षण के कारण गर्म होकर चिंगारियां छोड़ने लगा जिससे धीरे-धीरे वह चिंगारियां आग की लौ में तब्दील हो गईं।