{"_id":"6ae0ecfc2cd749e53d0e1a22","slug":"train-timings-changed-at-kanpur-central-exam-special-trains-to-run-from-the-29th-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर सेंट्रल पर बदला ट्रेनों का समय, 29 से चलेगी परीक्षा स्पेशल, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर सेंट्रल पर बदला ट्रेनों का समय, 29 से चलेगी परीक्षा स्पेशल, ये रही पूरी जानकारी
Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
सार
Kanpur News: गोरखधाम, प्रयागराज, रीवा और हमसफर एक्सप्रेस की समय सारिणी में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। गोरखधाम, प्रयागराज, रीवा और हमसफर एक्सप्रेस के संशोधित समय अलग-अलग तिथियों से लागू होंगे। वहीं, पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से मैनपुरी के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका ठहराव कानपुर सेंट्रल पर भी होगा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ट्रेन नंबर 12556 भटिंडा-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से कानपुर सेंट्रल पर सुबह 2:55 बजे के बजाय 3:00 बजे पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट देरी से सुबह 3:10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 12418 नई दिल्ली-प्रयागराज एक्सप्रेस भी 28 अक्तूबर से सुबह 3:50 बजे के बजाय 3:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसका प्रस्थान समय सुबह 3:55 बजे से बदलकर 4:00 बजे कर दिया गया है। वहीं, ट्रेन नंबर 12428 आनंद विहार टर्मिनल-रीवा एक्सप्रेस सुबह 3:15 बजे के बजाय 3:20 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 22438 आनंद विहार टर्मिनल-प्रयागराज हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का समय 29 अक्तूबर से बदलेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर सुबह 3:25 बजे के बजाय 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। प्रयागराज पहुंचने का समय भी सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।
पीईटी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल
पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से मैनपुरी के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 01825/01826 प्रयागराज-मैनपुरी परीक्षा स्पेशल प्रयागराज से 29 और 31 अक्तूबर को चलेगी। वापसी में मैनपुरी से 30 अक्तूबर और एक नवंबर को इसका संचालन होगा। यह ट्रेन सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, रूरा, फफूंद और इटावा होते हुए मैनपुरी पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर ठहराव होने से यहां के अभ्यर्थियों को भी परीक्षा देने के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी।