{"_id":"6211f21e05ec15442240b6f3","slug":"up-election-sp-chief-akhilesh-yadav-replied-back-to-bjp-anurag-thakur-on-ahmedabad-bomb-case-said-if-i-am-terrorist-then-he-is-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद बम धमाका: अनुराग के बयान पर अखिलेश का पलटवार- भाजपा झूठ की रणनीति से चलती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद बम धमाका: अनुराग के बयान पर अखिलेश का पलटवार- भाजपा झूठ की रणनीति से चलती है
Sun, 20 Feb 2022 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:22 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ पर चलती है। कोई आतंकी है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : एएनआई
विस्तार
यूपी में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी परिवार संग मतदान किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ की रणनीति से चलती है। बता दें, भाजपा नेता लगातार सपा को अहमदाबाद मामले को लेकर घेर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि कोई आतंकवादी हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा इस तरह के आरोप लगा कर जनता को असल मुद्दों से भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा, 'कोई आतंकवादी हो उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा ऐसे आरोप लगाना, जनता को मुद्दों से भटकाने जैसा है। भाजपा झूठ से ही चलती है। इटावा में बाबा (सीएम योगी) आए थे, उन्होंने झूठी तस्वीर लगाई। उत्तर प्रदेश में तमाम जगह जब विकास दिखाना था तो चीन की फोटो चोरी करके लगाई जाती है।'
विज्ञापन
मैं आतंकवादी हूं तो अनुराग भी आतंकवादी होंगे- अखिलेश यादव
अनुराग ठाकुर के बयान पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'जहां तक सवाल अनुराग ठाकुर का है तो जिस समय वह घटना हुई थी (2008 अहमदाबाद बम धमाका) तो हम लोग (मैं, अनुराग ठाकुर और नीरज शेखर) एक ही गाड़ी में बैठकर रक्षा कार्यालय गए थे, जहां प्रादेशिक सेना की ट्रेनिंग थी। अगर मैं आतंकवादी हूं तो वह भी आतंकवादी होंगे।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अहमदाबाद बम धमाकों के तार सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। इसलिए अखिलेश यादव अभी तक मौन हैं। उन्होंने कहा कि, आतंकी का अब्बूजान समाजवादियों का भाईजान इसलिए बंद है जुबान।