फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, Senior leaders of BJP, Congress will hold public meetings in Kanpur

चुनावी अखाड़ा: कानपुर में सियासी दलों के स्टार प्रचारक दमखम दिखाने उतरेंगे, भाजपा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करेंगे जनसभाएं

Sun, 13 Feb 2022 04:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Feb 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
up election 2022, Senior leaders of BJP, Congress will hold public meetings in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मतदान से ठीक एक सप्ताह पहले रविवार को शहर के चुनावी अखाड़े में सियासी दलों के स्टार प्रचारक दमखम दिखाने उतरेंगे। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से लेकर सभी का कार्यक्रम तय हो चुका है। इसके साथ ही शहर में चुनाव प्रचार थमने तक स्टार प्रचारकों का आनाजाना लगा रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव चंद्रशेखर रविवार दोपहर डेढ़ बजे पार्टी के क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय में आम बजट आत्मनिर्भर व्यवस्था विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों से मुखातिब होंगे। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार से ही महानगर में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस की तरफ से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 10:45 पर महानगर आएंगे। यहां वह गोविंदनगर और किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के बाद कानपुर देहात की सिकंदरा सीट के प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद वह झांसी चले जाएंगे। सपा और बसपा की तरफ से अभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल मोदी-योगी होंगे मैदान में
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद के भोजपुर, अमृतपुर, औरैया के बिधूना और कानपुर के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा कैंट क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे।

15 फरवरी को मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी दोपहर दो बजे से गोविंदनगर काली मठिया चौराहे पर जनसभा, फिर किदवईनगर क्षेत्र में प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो व जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed