फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Second day of nomination in kanpur, big leaders of BJP and SP filled the form

UP Election 2022: नामांकन का दूसरा दिन, भाजपा और सपा के इन दिग्गज नेताओं ने भरा पर्चा

Thu, 27 Jan 2022 04:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 Jan 2022 04:48 PM IST
सार

नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को भाजपा के 4 और सपा के 2 प्रत्याशियों ने दोपहर एक बजे तक नामांकन करा लिया। कल्याणपुर विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने पर्चा भरा। इसके साथ ही सतीश निगम, सतीश महाना, भगवती सागर, करिश्मा ठाकुर, सुरेश अवस्थी और सुरेंद्र मैथानी ने भी नामाकंन दाखिल किया।  

विज्ञापन
UP Election 2022: Second day of nomination in kanpur, big leaders of BJP and SP filled the form
नीलिमा कटियार, सतीश निगम, सतीश महाना, भगवती सागर, सुरेश अवस्थी, सुरेंद्र मैथानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को कानपुर से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया। एक के बाद एक भाजपा के 4 और सपा के 2 प्रत्याशियों ने दोपहर एक बजे तक नामांकन करा लिया।
विज्ञापन


कल्याणपुर विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने पर्चा भरा। नीलिमा ने 2017 के चुनाव में सतीश निगम को पराजित किया था। वहीं सतीश निगम ने इस बार भी सपा के टिकट पर कल्याणपुर विधानसभा के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन


महाराजपुर विधानसभा सीट से औद्योगिक विकास राज्य मंत्री भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना ने नामांकन किया। महाना इस सीट पर दो बार विधायक बन चुके हैं। 

भगवती सागर ने भरा पर्चा
भाजपा से सपा में आए भगवती सागर ने घाटमपुर सीट से नामांकन किया है। आर्य नगर सीट से भाजपा के सुरेश अवस्थी ने पर्चा भरा। गोविंद नगर से भाजपा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र मैथानी 2019 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की करिश्मा ठाकुर को हराकर चुनाव जीते थे। बता दें कि सुरेश अवस्थी को 2017 में उन्हें सपा के सामने सीसामऊ से पराजित किया था। इस बार भाजपा ने आर्य नगर सीट पर उन्हें मैदान में उतारा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed