फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Preparations to run BJP's election campaign in three phases, committees will be verified

यूपी इलेक्शन 2022: भाजपा का चुनावी अभियान तीन चरणों में चलाने की तैयारी, समितियों का होगा सत्यापन

Sat, 21 Aug 2021 03:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 21 Aug 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Preparations to run BJP's election campaign in three phases, committees will be verified
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अपना विधानसभा का चुनावी अभियान 23 अगस्त से प्रदेश के 27 हजार 700 शक्ति केंद्रों से एक साथ शुरू करेगी। एक सप्ताह में समितियों का सत्यापन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की शास्त्री नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्ययोजना बैठक में आए पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया कि 23 को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर चुनावी रणनीति बताएंगे। 
विज्ञापन


बंसल ने बताया कि इसके तीन चरण हैं। पहले चरण में बूथ स्तर पर सत्यापन करके खामियों को दूर करना है। बूथ सत्यापन अधिकारी को कार्यकर्ता के घर घर जाकर आईडी प्रमाण के साथ बूथ समिति का सत्यापन करना है। कहा कि यह सभी कार्य 23 से 30 अगस्त तक पूरा कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सितंबर तक सभी मंडलों से फाइल जिले में पहुंच जाए। दूसरा चरण 25 से घर-घर संपर्क होगा। बैठक में महानगर के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, गोविंद विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधानसभा प्रभारी विनोद शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, पूनम कपूर, जगदीश तिवारी, वीरेश, संतोष शुक्ला, सर्वेश शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed