{"_id":"61e27664992df94a841119ac","slug":"up-election-2022-contenders-more-congress-entangled-in-candidate-selection-on-five-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP election 2022: दावेदार ज्यादा, पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन में उलझी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP election 2022: दावेदार ज्यादा, पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन में उलझी कांग्रेस
Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मच गया है। कांग्रेस पार्टी कानपुर जिले की 10 में से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। बाकी बची सीटों पर दावेदारों की संख्या एक से अधिक होने की वजह से हलचल मच गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस पार्टी कानपुर जिले की 10 में से पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। बाकी की पांच सीटों पर दावेदारों की सूची लंबी होने से प्रत्याशियों के चयन में पार्टी पदाधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इन सीटों में गोविंदनगर, कल्याणपुर, सीसामऊ, बिठूर और घाटमपुर शामिल हैं।
सीसामऊ सीट से 13 दावेदार हैं। इनमें से चार मुस्लिम और पांच ब्राह्मण हैं। इसी तरह कल्याणपुर सीट पर 10 में से छह दावेदार ब्राह्मण बिरादरी के हैं। इनमें राजीव द्विवेदी, नरेश चंद्र त्रिपाठी, ममता तिवारी, सुमन तिवारी, कमल शुक्ल बेबी और उमेश दीक्षित शामिल हैं।
इसी तरह एक ईसाई और कई दूसरे नाम भी हैं। इसके अलावा किदवईनगर में ब्राह्मण, क्षत्रिय सभी लाइन में हैं। यहां डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, विकास अवस्थी, अंबुज शुक्ला के अलावा करिश्मा ठाकुर भी दावेदारी कर रही हैं। बाकी सीटों पर भी यही स्थिति है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में बाकी सीटों की सूची जारी हो जाएगी।