फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Edited Photo of MP Dimple Yadav Goes Viral on Social Media, FIR Registered at Cyber Crime Police Station

UP: सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल, साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 03 Jan 2026 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Jan 2026 09:27 PM IST
सार

Kanpur News: सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP: Edited Photo of MP Dimple Yadav Goes Viral on Social Media, FIR Registered at Cyber Crime Police Station
डिंपल यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की एडिटेड फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का मामला सामने आया है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीन यादव ने फेसबुक पेज इंडियन स्टोरी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच ने आईडी बनाने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रवीन यादव की ओर से साइबर क्राइम ब्रांच थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 27 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर इंडियन स्टोरी नाम की आईडी से सांसद डिंपल यादव और उनकी पुत्री की एडिटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल की गईं। आरोप है कि फोटो सांसद की भावनाओं को आहत करने और बदनाम करने की नीयत से वायरल की गई। साइबर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि फोटो वायरल करने वाले पर महिला के निजी पलों में ताकझांक करने, गोपनीयता का उल्लंघन और अश्लील तस्वीर वायरल करने की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की जानकारी के लिए टीम लगा दी गई है। आईडी की जानकारी कराई जा रही है। शिकायतकर्ता से अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed