{"_id":"6797873640243837430d01f6","slug":"up-dr-praveen-togadia-said-hindus-are-unsafe-due-to-population-imbalance-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या असंतुलन के कारण हिंदू असुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डॉ. प्रवीण तोगड़िया बोले- जनसंख्या असंतुलन के कारण हिंदू असुरक्षित
Mon, 27 Jan 2025 06:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:49 PM IST
सार
महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल का तीन दिवसीय हिंदू महासम्मेलन आयोजित हुआ। महासम्मेलन में कई विषयों पर मंथन कर प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल का तीन दिवसीय हिंदू महासम्मेलन 23 से 25 जनवरी तक चला। सम्मेलन में कई विषयों पर मंथन किया गया। उद्घाटन संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया, केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक कपूर, सावित्री चंद व हिंदू हेल्प लाइन के अध्यक्ष विजय रेड्डी ने किया।
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुओं का बहुमत बनाने के लिए हर हिंदू को तीन बच्चे पैदा करने होंगे। तीसरे बच्चे की शिक्षा का भार अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उठाएगी। जनसंख्या असंतुलन के कारण भारत समेत दुनिया में हिंदू असुरक्षित हैं। उन्होंने उद्घोष किया एक रहेंगे तो श्रेष्ठ रहेंगे। महासम्मेलन में कानपुर प्रांत के अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने भारत में वक्फ बोर्ड समाप्त करने का प्रस्ताव रखा जिसे मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ क्षेत्र के अध्यक्ष अतुल काका ने अनुमोदित किया। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार भी किया गया। महासम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप गौर ने किया। राष्ट्रीय बजरंगदल के महामंत्री रामजी तिवारी, देवेश उपाध्याय, कानपुर से इंद्रजीत राजगुरु सहित कई प्रदेशों के संगठनों के 30 हजार से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
निशुल्क सेवा का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के एक मुट्ठी अनाज के बैनर तले संचालित अन्नपूर्णा रसोई से प्रतिदिन एक लाख तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क भोजन, हिंदू हेल्पलाइन के जरिए एक लाख कंबल, इंडिया हेल्थ लाइन की ओर से निशुल्क दवा वितरण किया जा रहा है। सेवा का उद्घाटन 23 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सेक्टर-15 संगम लोअर मार्ग के शिविर में किया।