{"_id":"60bb2f418ebc3e8de15b2272","slug":"up-cricket-association-director-premdhar-pathak-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: यूपीसीए के निदेशक का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यूपीसीए के निदेशक का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Sat, 05 Jun 2021 01:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:31 PM IST
सार
प्रेमधर पाठक मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले थे। उनकी देखरेख में उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में एकदिवसीय, टेस्ट और आइपीएल के सफल आयोजन कराए। प्रेमधर पाठक के निधन की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
प्रेमधर पाठक की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक प्रेमधर पाठक के निधन की खबर मिलते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेमधर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 84 वर्षीय प्रेमधर पाठक यूपीसीए में कई अहम पदों पर रहकर बीते 50 वर्षों से एसोसिएशन में अहम भूमिका निभा रहे थे।
प्रेमधर पाठक मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले थे। उनकी देखरेख में उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में एकदिवसीय, टेस्ट और आइपीएल के सफल आयोजन कराए। उन्होंने ग्रीनपार्क में भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में 500वें ऐतिहासिक मुकाबले में अपनी सक्रिय भूमिका भी निभाई थी।
एसोसिएशन की ओर से जारी होने वाले टिकटों प्रमाणिक करने का अधिकार उनके ही पास था। वर्ष 2005 में प्रेमधर पाठक को यूपीसीए ने निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी थी और वर्ष 2008-2009 के मध्य वह बीसीसीआई की टूर एवं फिक्चर कमेटी के सदस्य भी थे। स्वजन के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार फर्रुखाबाद स्थित उनके पैतृक आवास पर किया जाएगा।