फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Collectorate becomes police cantonment in Kannauj, SP's protesters protest, arrested

यूपी: कन्नौज में पुलिस छावनी बना कलक्ट्रेट, सपाइयों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
UP: Collectorate becomes police cantonment in Kannauj, SP's protesters protest, arrested
कन्नौज में सपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन। पकड़े गए। - फोटो : amar ujala
कन्नौज में सपा व किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स ने देर रात से ही नेताओं को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह तक कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। ओवरब्रिज के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन


लिहाजा दूर-दूर से आने व शहर से सुदूर क्षेत्रों में जाने वालों को पैदल ही वाहन स्टैंड तक सफर करना पड़ा। सपा पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में अर्धनग्न प्रदर्शन किया। यहां तक जुटने में सपाइयों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सपाइयों की पुलिस व प्रशासन से नोकझोंक भी हुई। हिरासत में लेकर सभी को बसों से अस्थायी रूप से बनाए गए स्थान पर रखा गया।गुरसहायगंज में किसान नेताओं को उनके घरों व कार्यालयों से हिरासत में ले लिया गया। कलेक्ट्रेट में एकजुट होकर प्रदर्शन करने का मंसूबा प्रशासन की सख्ती के चलते पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक अनिल दोहरे समेत तिर्वा, छिबरामऊ तहसील क्षेत्रों में भी पूर्व विधायकों व बड़े नेताओं को उनके आवास व जहां भी मिले हिरासत में ले लिया गया। शाम छह तक तक प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस सतर्कता बनाए हुए हैं। इन सब कवायदों के बीच आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed