फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP CM Yogi Adityanath Visit Kanpur on 30th September: will give a gift of 532 crore development plans to the city

कानपुर में सीएम योगी: जनसभा में बोले- मनीष गुप्ता के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे, घड़ियाली आंसू बहाने वालों से रहें सावधान

Thu, 30 Sep 2021 01:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Sep 2021 01:36 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। सीएम सात सरकारी विभागों की पांच अरब 32 करोड़ 56 लाख की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यहां पढ़ें दिनभर की अपडेट्स...

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Visit Kanpur on 30th September: will give a gift of 532 crore development plans to the city
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर घटना के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे- मुख्यमंत्री

विज्ञापन

जनसभा मैदान में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवम्बर के अंत तक मेट्रो चलाने की कोशिश करेंगे। कानपुर नई आभा के साथ देश में उभर रहा है। यहां मेट्रो के साथ विशालकाय हवाई टर्मिनल भी होगा। मनीष गुप्ता हत्याकांड पर बोले कि गोरखपुर की दुखद घटना के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। बोले कि परिवार की पीड़ा के साथ हम जीवन पर्यंत जुड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे कार्यक्रम से पहले घड़ियाली आंसू बहाने वाले से सावधान रहने की जरूरत है। कानपुर के विकास पर बोले कि शहर में अब अत्याधुनिक तोप बनेंगी। 300 एकड़ जमीन में डिफेंस कॉरिडोर बनेगा। 


सीएम ने तीन बच्चों को पुचकारा और खिलाई खीर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन बच्चों दर्श, रिद्धि और वंशिका को गोद में लेकर अन्नप्राशन खिलाया। इसके साथ बच्चों को खिलौने भी दिए और पोषण पोटली भी सौपीं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी सौपीं और प्रधानमंत्री कृषि सम्माननिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के लाभार्थियों को 10 हजार रुपये का चेक दिया और कन्या विवाह योजना के लाभार्थियों को 55 हजार रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री के साथ सभा स्थल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई अवैध इमारत गिरती है या आतंकी पकड़ा जाता है तो अखिलेश यादव को परेशानी होती है। प्रदेश में 5.50 लाख नियुक्तियां हुईं हैं। किसी को एक पैसा रिश्वत नहीं देनी पड़ी। ये सपा का शासन नहीं, जिसमें सिर्फ सैफई परिवार की भर्ती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष के परिजनों से मिलेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री मनीष गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री योगी से मनीष के परिजनों में पत्नी मीनाक्षी, बेटा अभिराज, पिता नंदकिशोर, भाई सौरव, भांजा दुर्गेश बाजपेई, मित्र दीपक श्रीवास्तव, रंजीत सिंह अधिवक्ता व बहनोई रोहित पुलिस लाइन में मिलेंगे। मनीष गुप्ता के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री योगी से मनीष के परिजनों में पत्नी मीनाक्षी, बेटा अभिराज, पिता नंदकिशोर, भाई सौरव, भांजा दुर्गेश बाजपेई, मित्र दीपक श्रीवास्तव, रंजीत सिंह अधिवक्ता व बहनोई रोहित पुलिस लाइन में मिलेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे जनसभा
शहरवासियों को विकास योजनाओं का तोहफा देने और आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा की जमीन तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। फूलबाग के पास स्थित डीएवी खेल कॉलेज मैदान में वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सात सरकारी विभागों की पांच अरब 32 करोड़ 56 लाख की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री की इस जनसभा को चुनावी बताया जा रहा है। इसमें वे पिछले चुनाव में महानगर की तीनों हारी हुई विधानसभा सीटों आर्यनगर, सीसामऊ व छावनी में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए सरकारी और भाजपा के स्तर पर पिछले दो दिनों से तैयारियां की जा रही हैं।


पीएम आवास के आवंटियों को सीएम आज देंगे अधिकारपत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवंटियों को फ्लैटों पर कब्जे के लिए अधिकारपत्र सौंपेंगे। केडीए ने विशेष रजिस्ट्री शिविर लगाकर रामगंगा इन्क्लेव योजना के 92 आवंटियों की रजिस्ट्री पांच-पांच सौ रुपये में कराई है। अब मुख्यमंत्री इन आवंटियों को उनके फ्लैटों के पत्र (आवंटन पत्र) सौंपेंगे। केडीए के अवर अभियंता एके सिंह ने बुधवार को आवंटियों को फोन कर सुबह आठ बजे केडीए बुलाया है। इसके बाद बस से कार्यक्रम स्थल ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारपत्र मिलने के बाद फ्लैट की चाभी सौंपी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed