फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Chunav 2022: Muslim women create ruckus outside booth in Kanpur

UP Chunav 2022: कानपुर में बूथ के बाहर हिजाब उतारने को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने किया हंगामा

Sun, 20 Feb 2022 04:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Feb 2022 04:44 PM IST
सार

कानपुर के पोलिंग बूथ पर हिजाब उतारने को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022: Muslim women create ruckus outside booth in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में रविवार को हडसन स्कूल पोलिंग बूथ पर उस समय हंगामा शुरु हो गया, जब मुस्लिम महिलाओं को हिजाब उतारने के लिए कहा गया। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों ने उनसे हिजाब उतारकर अंदर आने को कहा तो महिलाओं ने उतारने से मना कर दिया।
विज्ञापन


जिसपर वहां के कर्मचारियों ने महिलाओं को वोट डालने से मना कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने हिजाब न उतारने की बात कहते हुए बूथ के बाहर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखता वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एकत्र हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि हम लोग कमरे में हिजाब उतार सकते है। मगर गेट के बाहर से हिजाब उतार कर नहीं जाएंगे। उधर हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित रहा। हांलाकि पुलिस ने बाद में मतदान फिर से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed