फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Child murdered after misdeed, dead body found in haystack

UP: कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या, भूसे के ढेर में मिला शव, दो माह पहले किया था अगवा

Sun, 26 Jun 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jun 2022 12:39 AM IST
सार

बिल्हौर में बच्चे के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। कुकर्म के बाद नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
UP: Child murdered after misdeed, dead body found in haystack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो महीने पहले अगवा नौ साल के बच्चे का शव शनिवार सुबह पड़ोसी के मकान के बाहर भूसे के ढेर में दबा मिला। पड़ोसी ने ही कुकर्म के बाद हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कक्षा एक का छात्र 21 अप्रैल को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पिता ने अगले दिन बिल्हौर कोतवाली में गांव के कई लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम पीड़ित के पड़ोसी घर के सामने लगा भूसे का ढेर हटाने की तैयारी में था। तभी उसके बेटे ने बच्चे का शव दबा होने की बात कही। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को हुई तो शनिवार को मामला पुलिस तक पहुंचा।

विज्ञापन

सुबह पुलिस ने ढेर हटवाया तो बच्चे का कंकाल में तब्दील हो चुका शव बरामद हुआ। उधर, सीओ बिल्हौर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिवम को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने कुकर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की है।

लालच देकर बच्चे को ले गया घर
पुलिस के मुताबिक आरोपी का परिवार किसी काम से लखनऊ गया था। तभी आरोपी ने बच्चे को लालच देकर कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद कुकर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव भूसे के ढेर में दबा दिया। आरोपी कोचिंग पढ़ाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed