{"_id":"600da11e6fa6cd1a686a06e6","slug":"up-challenging-bjp-mla-by-putting-provocative-posts-on-facebook-in-kanpur-report-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में फेसबुक पर युवक ने भड़काऊ पोस्ट डाल भाजपा विधायक को दी चुनौती, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में फेसबुक पर युवक ने भड़काऊ पोस्ट डाल भाजपा विधायक को दी चुनौती, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 24 Jan 2021 10:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल को लेकर विवाद
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बिठूर में शनिवार को धार्मिक स्थल का निर्माण रुकवाने के बाद एक युवक ने भड़काऊ पोस्ट डालने के बाद विधायक अभिजीत सिंह सांगा को चुनौती दी है। कहा है कि वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचेगा और विधायक में दम हो तो उसे रोक लें।
विधायक की तरफ से वैभव दीक्षित ने युवक के खिलाफ धमकी देने व सौहार्द बिगाड़ने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ दिन पहले बिठूर में धार्मिक स्थल को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। मामला शांत हो गया था।
शनिवार को पुलिस जब मरम्मत कराने लगी तो भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने काम रुकवा दिया था। इधर रविवार को मो. वासिफ दरकाती ने इसे लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली और आने की चुनौती भी दी। इस पर विधायक ने कहा है कि आओ, बिठूर वासी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जैसा कृत्य होगा वैसा जवाब दिया जाएगा। एसओ बिठूर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वासिफ के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट लिखने, विधायक को धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।