फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP CATET starts today at 42 centers in 11 cities, 18560 candidates will appear

Kanpur News: 11 शहरों के 42 केंद्रों पर यूपी कैटेट आज से, शामिल होंगे 18560 परीक्षार्थी

Wed, 11 Jun 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
UP CATET starts today at 42 centers in 11 cities, 18560 candidates will appear
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट) 11 और 12 जून को 11 शहरों में आयोजित होगी। दो दिनों में 18560 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार एग्जाम के दौरान परीक्षार्थी के अंगुलियों के निशानों को सुरक्षित कर लिया जाएगा। इनका मिलान काउंसलिंग के दौरान होगा। काउंसलिंग और परीक्षा के दौरान अंतर मिलने पर परीक्षा निरस्त कर परीक्षार्थी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यूपीकैटेट का आयोजन इस साल चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा के लिए 11 शहरों में कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 26 केंद्र पर स्नातक पाठ्यक्रम और दूसरे दिन 10 केंद्र पर परास्नातक व पीएचडी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोपहर बाद छह केंद्र पर एमबीए पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा होगी। सीएसए के कुलसचिव डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि स्नातक की प्रवेश परीक्षा 11 जून को सुबह नौ से 12 बजे तक होगी। स्नातक में 13496 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, परास्नातक और एमबीए की परीक्षा नौ से 12 और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए अयोध्या, आगरा, मेरठ, बरेली, झांसी, लखनऊ, वाराणसी, बांदा, आजमगढ़, कानपुर, गोरखपुर में केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक और नोडल अधिकारी तय किए गए हैं।

इस परीक्षा के परिणाम के अनुसार प्रदेश की सभी पांचों कृषि विश्वविद्यालयों चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कानपुर, आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि अयोध्या, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि मेरठ, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि तथा गौतम बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि कुशीनगर में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।


विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि यदि कोई भी परीक्षार्थी किसी कोचिंग की टोपी, टी-शर्ट आदि पहन कर आता है तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कुलसचिव की ओर से गठित टीमों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर परीक्षा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed