{"_id":"5f964c1b8ebc3e9bed14b862","slug":"up-car-overturns-on-lucknow-agra-expressway-in-kannauj-seven-saints-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, सात संत घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से कार पलटी, सात संत घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Mon, 26 Oct 2020 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कार पलटी, सात संत घायल
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर राजस्थान से शहर के महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने आ रहे संतों की कार टायर फटने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में सात संत घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से दो की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया गया। डीएम और एसपी ने घायल संतों से हादसे की जानकारी की।
औरैया के बेला बकेवर बंसई आश्रम के स्वामी भोले(35) अपने साथी अजमेर जिले के युवा हिंदू वाहिनी के संगठन मंत्री स्वामी नंद किशोर (55), जिला महासचिव स्वामी वरदानी महाराज(70), ज्ञानी महाराज (65) के साथ कुछ दिन पहले राजस्थान के अजमेर किशनगढ़ माता आश्रम घूमने गए थे।

वहां से जिला सचिव स्वामी चमन सिंह (40), स्वामी श्याम किशोर(45), स्वामी रामू(35) के साथ कन्नौज के महादेवी घाट गंगा स्नान करने आ रहे थे। सोमवार सुबह सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अमोलर अंडर पास पर कार टायर फट गया। कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
हादसे में सभी साधु-संत घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। घायल बाबा श्याम किशोर और स्वामी भोले को कानपुर रेफर कर दिया गया। कार को टोल प्लाजा निकवा कट पर खड़ा करा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचे अफसर
संतों के एक्सप्रेसवे पर घायल होने के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने तत्काल संतों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी अमरेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज पहुंचे। सभी घायल संतों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इसके बाद अधिकारी घटनास्थल पर भी गए।