फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   UP: bus falls into pit in Etawah on national highway, one killed, eight riders injured

यूपी: इटावा में नेशनल हाईवे पर गड्ढे में पलटी रोडवेज बस, परिचालक की मौत, आठ यात्री घायल

Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
UP: bus falls into pit in Etawah on national highway, one killed, eight riders injured
बस निकालती क्रेन - फोटो : amar ujala
इटावा जिले में चालक को झपकी आने से कानपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस मंगलवार तड़के इकदिल नहर पुल के पास हाईवे किनारे खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसे में परिचालक की मौत और गंभीर रूप से घायल चालक को सैफई पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन


बस में सवार सभी आठ लोगों के मामूली चोटें आने से मरहम पट्टी के बाद दूसरी रोडवेज बस से रवाना कर दिया गया। बस हादसा मंगलवार तड़के करीब सवा चार बजे हुआ। साहिबाबाद डिपो की बस कानपुर से दिल्ली जा रही थी। बस में चालक व परिचालक के अलावा सिर्फ आठ सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र में नहर पुल आने से पूर्व भगवती ढाबा के पास अचानक यह बस हाईवे के नीचे खड्ड में जा गिरी। सुबह के वक्त उनींदी अवस्था में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलते ही इकदिल व फ्रेंड्स कालोनी थानों की पुलिस के अलावा एएसपी सिटी रामयश सिंह और सीओ सिटी वैभव पांडेय मौके पर पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दस घायलों को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड निवासी बस परिचालक कुलदीप गुप्ता (45) पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता की रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

भरथना थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी बस चालक मनोज (42) पुत्र भारत सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। घायल बस यात्रियों में बकेवर क्षेत्र के नरहिया गांव निवासी विजय पाल पुत्र राजेश शंकर व धर्मेंद्र यादव पुत्र अमर सिंह, लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी विनोद तिवारी पुत्र श्यामलाल, शहर इटावा की नई बस्ती मोहल्ला की जीनत पत्नी मोइन, फिरोजाबाद जिले के टूंडला कस्बा निवासी शिवप्रताप पुत्र विशंभर दयाल, इलाहाबाद जिला के जूसी गांव निवासी अनु श्रीवास्तव पुत्र ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, टूंडला के थाना उत्तर के ककरोटी चौरा गांव के राधाकृष्ण पुत्र रामदीन को मरहम पट्टी करके अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसके अलावा एक अन्य यात्री इटावा का रहा। जो हादसे में घायल न होने पर जिला अस्पताल नहीं गया और बस स्टैंड तिराहे पर ही उतर गया था। सदर तहसीलदार एन राम व पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बस यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि बस में सवार दोयात्री इटावा शहर के थे।

शेष को टूंडला व नोएडा जाना था। उनके लिए सहायक रोडवेज प्रबंधक से बात की और बस का इंतजाम करके रवाना कर दिया गया। यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों के अनुसार सुबह का वक्त होने पर चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। हालांकि अभी चालक से कोई बात नहीं हो पाई है। क्रेन के जरिये बस को खड्ड से निकाल लिया गया। हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed