फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Budget 2023, Kanpur Metro got 585 crores in the budget, tender issued for Corridor 2

UP Budget 2023: बजट में 585 करोड़ मिले मेट्रो को, अब निर्माण पकड़ेगा रफ्तार, कॉरिडोर -2 के लिए टेंडर जारी

Wed, 22 Feb 2023 09:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Feb 2023 09:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट जारी किया है। इस बजट में कानपुर मेट्रो को 585 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। हालांकि  पिछले साल के बजट से 162 करोड़ रुपये कम जारी हुए हैं।

विज्ञापन
UP Budget 2023, Kanpur Metro got 585 crores in the budget, tender issued for Corridor 2
यूपी बजट - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार के बजट में मेट्रो के लिए 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे मेट्रो निर्माण की रफ्तार निर्बाध रूप से जारी रहेगी। शहर में मेट्रो के 23 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 और करीब 8.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-2 की अनुमानित लागत 11,076 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, स्थानीय निकाय आदि के बीच हुए अनुबंध के अनुसार निर्माण के लिए 50 प्रतिशत धन यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक देगा, शेष धनराशि में से 40 प्रतिशत केंद्र सरकार और 60 प्रतिशत में राज्य सरकार, नगर निगम, केडीए आदि स्थानीय विभागों का शेयर शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) 220 करोड़ रुपये से कॉरिडोर-1 के आईआईटी से मोतीझील मेट्रो स्टेशन तक नौ किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले कॉरिडोर का सवा साल पहले निर्माण पूरा करा चुका है। इसके नौ स्टेशनों के बीच नियमित रूप से मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर-2 के लिए टेंडर जारी
कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से में से चुन्नीगंज से नरोना चौराहा, सेंट्रल स्टेशन, झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर होते हुुए नौबस्ता तक निर्माण कार्य हो रहा है। यह कार्य पूरा करने की समयावधि दिसंबर 2024 है। यूपीएमआरसी ने एक हफ्ते पहले कॉरिडोर -2 के तहत तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और इनके बीच मेट्रो ट्रैक के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।

पिछले बजट से 162 करोड़ मिले कम
यूपीएमआरसी के डीजीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि सरकार की तरफ से 2800 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इसके अलावा बजट में भी 585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में 747 करोड़ रुपये मेट्रो को मिले थे। पिछले साल के बजट से 162 करोड़ रुपये कम जारी हुए हैं।

दोनों कॉरिडोर में मेट्रो चलने के तीन साल बाद लौटाया जाएगा कर्ज
मेट्रो के डीजीएम (पीआर) के अनुसार यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक से अभी तक एक हजार करोड़ रुपये का ही कर्ज लिया गया है। कोशिश है कि इस बैंक से कम से कम कर्ज लिया जाएगा। फिर भी इस बैंक से जितना कर्ज लिया जाएगा, उसे दोनों कॉरिडोरों के पूरे ट्रैक में मेट्रो का संचालन शुरू होने के तीन साल बाद किस्तों में लौटाया जाएगा।

यह है मेट्रो की प्रगति
कॉरिडोर-1 में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी और ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। बड़ा चौराहा से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक सुरंग बन चुकी हैं। चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से बड़ा चौराहा भूमिगत मेट्रो स्टेशन की तरफ जाएगा।

नाना टनल बोरिंग मशीन से सुरंग निर्माण मार्च के पहले हफ्ते और तात्या टनल बोरिंग मशीन से दूसरी सुरंग का निर्माण मार्च के चौथे हफ्ते में शुरू होगा। इसी तरह ट्रांसपोर्टनगर भूमिगत मेट्रो स्टेशन के आगे श्याम पैलेस के सामने से नौबस्ता में बौद्धनगर तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों के लिए 20 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed