{"_id":"6713f31b987b3a08940416e9","slug":"up-boyfriend-kills-girlfriend-by-slitting-her-throat-on-suspicion-of-love-triangle-2024-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, वारदात से पहले किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: त्रिकोणीय प्रेम संबंधों के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या, वारदात से पहले किया घिनौना काम
Sat, 19 Oct 2024 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:30 PM IST
सार
Kanpur News: फीलखाना क्षेत्र के बिरहाना रोड के एक होटल में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी ने गला रेतकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
होटल के बाहर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में गुजैनी निवासी इलेक्ट्रीशियन ने बीसीए की पढ़ाई कर रही सब्जी मसाला व्यापारी की बेटी की बिरहाना रोड स्थित एक होटल में स्टेशनरी ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोस्त को फोन कर युवती के परिजनों को शव के होटल में पड़े होने की जानकारी देने को कहा। फिर गोविंदनगर थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक गोविंदनगर थाने पहुंचा। उसे इधर-उधर घूमता देख थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बुलाकर थाने आने की वजह पूछी। युवक बोला कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और समर्पण करने आया है। उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गुजैनी उद्योगनगर निवासी प्रियांशु तिवारी के रूप में बताई। बताया कि उसका क्षेत्र में ही रहने वाली एक निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई कर रही 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
शनिवार को वह अपनी प्रेमिका को फीलखाना के बिरहाना रोड स्थित होटल गगन सागर में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेपर काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने होटल फोन कर प्रियांशु की जानकारी की और होटल पहुंच गई। हालांकि तब तक रिसेप्शनिस्ट अमित दीक्षित की सूचना पर फीलखाना पुलिस के अलावा डीसीपी पूर्वी, एसीपी कोतवाली भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में कमरा नंबर 402 का दरवाजा खोला तो अंदर एक युवती का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल जांच कर कमरे में ही हत्या में इस्तेमाल हुआ ब्लेड बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा के पिता सब्जी मसाला व्यापारी को सूचना देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
किसी और से भी करती थी बात
पूछताछ के दौरान प्रियांशु को अपनी हरकत पर न तो पछतावा था और न ही किसी का डर। बताया कि उसे शक था कि युवती के किसी और से भी संबंध हैं। कोई फोन आता तो मोबाइल साइलेंट कर देती या फिर उससे दूर जाकर बात करती थी। कई बार पूछने पर भी नहीं बताया। इसलिए उसने हत्या करने की ठान ली और बहाने से होटल लेकर आ गया।
काफी समय से धमकी दे रहा था आरोपी
प्रियांशु काफी समय से प्रेमिका को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मृतका की छोटी बहन का कहना था कि प्रियांशु काफी समय से परेशान कर रहा था। साथ ही दीदी को बात न करने और मिलने न आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। सुबह भी प्रियांशु ने फोन कर मिलने बुलाया था।

पेपर देने जाने की बात की बात कहकर निकली थी घर से
हत्या की सूचना पर आरोपी के दोस्त ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। होटल पहुंचे परिजनों ने बेटी और प्रियांशु के दोस्ती या प्रेम संबंधों के बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि मृतका की बहन ने बताया कि आरोपी का फोन आने के बाद दीदी पेपर देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रास्ते में वह प्रियांशु से कहां मिली और उसके साथ क्यों होटल गई इसकी जानकारी उन लोगों को नहीं है।
दोपहर 1:40 बजे पहुंचा और 3:40 बजे निकल गया
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में प्रियांशु व युवती कैद हुए हैं। दोनों शनिवार दोपहर 1:40 बजे होटल पहुंचे। रिसेप्शन पर अपने-अपने आधार कार्ड की छायाप्रति दी और चाबी लेकर कमरे में चले गए। दोपहर करीब 3:40 बजे आरोपी अकेले होटल से निकल गया।
युवती के गले की ट्रेकिया कटी मिली
फॉरेंसिक सूत्रों के मुताबिक कमरे में जिस वक्त युवती का शव मिला, उसके शरीर पर कपड़े काफी कम थे। स्टेशनरी ब्लेड से गले, बाएं हाथ और कांख के नीचे चोट थी। गले की ट्रेकिया में डीप इंजरी थी। युवती की मौत अधिक खून बहने से होने की आशंका है।