{"_id":"5fd1f3b98ebc3e3c5457a94a","slug":"up-body-of-a-young-man-who-went-to-a-friend-s-house-in-unnao-in-manglik-program-was-found-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उन्नाव में दोस्त के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उन्नाव में दोस्त के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक का तालाब में मिला शव
Thu, 10 Dec 2020 03:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 10 Dec 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
माैके पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
उन्नाव के आसीवन में दोस्त के घर मांगलिक कार्यक्रम में गए युवक का शव मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे तालाब में पड़ा मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने कोहरे में बाइक अनियंत्रित हो तालाब में गिरने का अंदेशा जताया शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
सफीपुर कस्बा के मोहल्ला राहतगंज बाजार निवासी निशांत उर्फ तनू तिवारी (30) पुत्र राज कुमार बुधवार को दोपहर अपने मित्र के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से लखनऊ गया था। देर रात वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह मियागंज कस्बे से एक किलोमीटर सफीपुर मार्ग पर धोबिन तालाब में उसका शव ग्रामीणों ने पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
एसओ राजेश सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड की मदद से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पिता मौके पर पहुंचा और शव देखकर बदहवास हो गया। राजेश सिंह ने आशंका जताई है कि घर लौटते वक्त कोहरे के चलते निशांत की बाइक बेकाबू हो गई , जिससे वह तालाब में गिर गया। गहराई अधिक होने से डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक खाड़ी देश में नौकरी करता था। लाकडाउन के दौरान घर आया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर अविवाहित था। मां गीता तिवारी का भी रो रोकर बुरा हाल है।