फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board students will find it difficult to take admission in Christ Church and PPN College

UP News: यूपी बोर्ड के छात्रों को होगी मुश्किल, आसान नहीं होगी क्राइस्ट चर्च और पीपीएन कॉलेज की राह

Thu, 28 Jul 2022 07:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Jul 2022 07:18 PM IST
सार

इन दोनों कॉलेजों में मेरिट से दाखिला होता है। सीबीएसई और आईएससी के सैकड़ों छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक पाए हैं। वहीं, यूपी बोर्ड में जिले में टॉप करने वाले छात्र के 92 प्रतिशत अंक आए हैं। 

विज्ञापन
UP Board students will find it difficult to take admission in Christ Church and PPN College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए पीपीएन डिग्री कॉलेज और क्राइस्ट चर्च कॉलेज में दाखिले की दौड़ मुश्किल होगी। मेरिट के आधार पर होने वाले दाखिलों में यूपी बोर्ड के छात्र कम प्रतिशत से मात खा जाएंगे। इसका कारण है कि सीबीएसई और आईएससी के सैकड़ों छात्रों का प्रतिशत 95 से ऊपर है, जबकि यूपी बोर्ड में जिले में टॉप-10 में आने वाले छात्र के 92 फीसदी अंक हैं।

विज्ञापन

यूपी, सीबीएसई और आईएससी के परिणाम आने के बाद डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। क्राइस्ट चर्च और पीपीएन कॉलेजों को छोड़कर सभी कॉलेजों में सीधे प्रवेश होता है। इन दोनों कॉलेजों में मेरिट से चयन होता है। अब दोनों ही कॉलेजों में सीबीएसई और आईएससी छात्रों का दबदबा होगा। 
विज्ञापन

सीबीएसई में जहां टॉपर को 99.4 फीसदी अंक मिले हैं, आईएससी में छात्र ने 99.75 फीसदी अंक के साथ देश में टॉप किया है। यूपी बोर्ड की मेरिट में चौथा स्थान और जिले में टॉप करने वाले छात्र को 94 फीसदी अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइस्ट चर्च कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. डीसी श्रीवास्तव कहते हैं कि छात्रों के अंकों के आधार पर ही मेरिट बनाई जाती है। कौन सा अभ्यर्थी कौन से बोर्ड से संबंधित है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कई बार यूपी बोर्ड के टॉपरों को भी प्रवेश नहीं मिल पाता है और दोनों बोर्ड में कम अंक पाने वाले छात्र भी दाखिला पा जाते हैं। 

यह करें छात्र
विवि कैंपस में कई कोर्स संचालित हैं, जिनमें सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। वहां से कोर्स कर सकते हैं।  पीपीएन और क्राइस्ट चर्च के अलावा सभी डिग्री कॉलेजों में सीधे प्रवेश भी दिया जा रहा है। इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई है। कई छात्र उसमें भी शामिल हो रहे हैं। कई अनुदानित कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस की भी सीटें रहती हैं, उनमें प्रवेश लिया जा सकता है। 

पीपीएन 
पीपीएन में तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन। पहली मेरिट सात अगस्त को आएगी। आठ अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। बीएससी में 480, बीए में 420 और बीकॉम में 180 सीटें हैं।

क्राइस्ट चर्च 
क्राइस्ट चर्च में छह अगस्त को मेरिट आएगी। इसी दिन प्रवेश शुरू हो जाएंगे। बीए और बीकॉम में मेरिट से दाखिला होगा और बीएएसी में सीधे प्रवेश होगा। बीए की 360, बीएएसी की 480 और बीकॉम की 400 सीटें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed