{"_id":"644798b2660d1a0399043521","slug":"up-board-result-2023-shubh-chapra-became-state-topper-scored-97-80-percent-marks-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2023: शुभ चपरा बने स्टेट टॉपर, 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, बोले- लगन से हो सकते हैं सपने पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2023: शुभ चपरा बने स्टेट टॉपर, 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, बोले- लगन से हो सकते हैं सपने पूरे
Tue, 25 Apr 2023 02:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:39 PM IST
सार
UP 12th Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार, 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में महोबा के छात्र शुभ चपरा ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
शुभ चपरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी (महोबा) के छात्र शुभ चपरा ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
शुभ ने 489 नंबर प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि आगे बढ़ने और कुछ करने की लगन मन में हो, तो सपना अवश्य पूरा किया जा सकता है। वहीं, उनके माता-पिता ने कहा कि बेटे ने जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सबको गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
बता दें कि 100 सालों में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित हुए हैं। इस बार उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने पंजीकरण किया था, जिनमें 75.52 प्रतिशत पास हुए हैं। इनमें बालकों का रिजल्ट 69.54 प्रतिशत और बालिकाओं का लगभग 83 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन